श्री द्विवेदी अपर लोक अभियोजक नियुक्त

पन्ना 15 जून 18/मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग भोपाल एवं राज्य शासन दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत प्रदत्त शाक्तियों के प्रयोग में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा अधिवक्ता श्री सुनील कुमार द्विवेदी को पन्ना जिले के लिए अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। उन्हें आदेश दिनांक से एक वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए परिवीक्षा पर अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री द्विवेदी को नियम 17 (3) विभागीय नियमावली विधि एवं विधायी कार्य के अन्तर्गत अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक के रूप में पदाभिहीत किया गया है।

    कलेक्टर ने बताया कि इस आदेश के अनुक्रम में ही श्री सुनील कुमार द्विवेदी अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक को मध्यप्रदेश शासन की ओर से माननीय न्यायालय के प्रकरणों में पैरवी करने के लिए आदेशित किया गया है। शासन के आदेशानुसार यह नियुक्ति परिवीक्षा अवधि के पूर्व किसी भी समय बिना कोई कारण बताए निरस्त की जा सकती है।
समाचार क्रमांक 204-1762

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार