भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

पन्ना 30 मई 18/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधुकर जोशी ने बताया है कि भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं तथा आश्रितों को जिनकी उम्र 80 वर्ष हो चुकी है उनको 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने का प्रावधान है। उन्होंने समस्त भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों से कहा है कि अपनी उम्र से संबंधित साक्ष्य पेंशन देने वाले बैंक में आवेदन एवं पीपीओ के साथ जमा करें। साथ ही संबंधित दस्तावेज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छतरपुर में भी जमा करें ताकि प्रकरण 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन प्रदाय करने हेतु अग्रेषित किया जा सके।
समाचार क्रमांक 338-1536

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक