समर्थन मूल्य में अब तक 179206 क्विंटल चना की खरीद
पन्ना 25 मई 18/जिले में 14 सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर चना की खरीद जारी है। निर्धारित स्थलों में चना की खरीद पंजीकृत किसानों से की जा रही है। अब तक जिले में कुल 9131 किसानों से 179206.50 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। अब तक की गयी चना खरीद के लिए किसानों को 36 करोड़ 23 लाख 33 हजार 400 रूपये का भुगतान उनके बैंक खाते में शीघ्र किया जाएगा।
इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक साख सह समिति मझगाय में 10328.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति सिलधरा में 4532.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अहिरगुवा में 6656 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. श्यामरडाडा में 10337.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. भिलसाय में 14982.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हथकुरी में 14191.50 क्विंटल, एवं प्रा.कृ.सा.स. बडखेरा में 10356 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। इसी तरह प्रा.कृ.सा.स. करिया में 19550.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. रैकरा में 14444.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हरद्वाही में 16500.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. छपरवारा में 10005 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अमानगंज में 17646 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. पुरैना में 22858.50 क्विंटल एवं प्रा.कृ.सा.स. खम्हरिया में 6817 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने विक्रय फसल का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किसान भाईयों के बैंक खातों में करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 290-1488
Comments
Post a Comment