संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु सदस्य सूची आपत्ति 2 जून तक

पन्ना 25 मई 18/अपर कलेक्टर एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्या. दक्षिण वनमंडल पन्ना द्वारा मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 49-ग (2) के अनुसार संस्था में होने वाले संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु सदस्य सूची का प्रथम प्रकाशन 25 मई को किया गया है। 

उन्होंने कहा है कि सूची के संबंध मे यदि किसी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो वह मय प्रमाण के सूची प्रकाशित होने के दिनांक से 2 जून 2018 के अंदर लिखित में आपत्ति मुझे या मेरे द्वारा अधिकृत किए गए सहायक गे्रड-2 महेश चंसौरिया कार्यालय अपर कलेक्टर पन्ना को कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकाशित सदस्यता सूची पर प्रस्तुत आपत्तियों का निराकरण संस्था कार्यालय में 3 जून 2018 को दोपहर 12 बजे से किया जाकर सदस्य सूची को अंतिम सदस्यता/मतदाता सूची में प्रकाशित किया जाएगा। 
समाचार क्रमांक 286-1484

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा