जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

पन्ना 24 अप्रैल 18/जिला जेल पन्ना में ए.डी.जे. श्री माखनलाल जोर्ड के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर में कैदियों को आवश्यक विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवायें जिला चिकित्सालय पन्ना के द्वारा डाॅ. व्ही.एस उपाध्याय की उपस्थिति में प्रदान की गई तथा 109 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 5 कैदियों का हिमोग्लोबिन औसत से कम पाया गया जिन्हें दवा एवं विशेष डाइट की सलाह दी गई तथा 8 कैदियों को उपचार हेतु पन्ना जिला चिकित्सालय के लिये रिफर किया गया। साथ ही 1 अन्य कैदी श्री संतोष साहू पिता श्री मांझीलाल को स्वास्थ्य आधार पर सतना जेल में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। महिला कैदियों का परीक्षण डाॅ. मीना नामदेव द्वारा किया गया। डाॅ. डी.के गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा फाइलेरिया दवा का सेवन उपस्थित कैदियों को कराया गया। शिविर में जेल अधीक्षक सत्यवान मिश्रा अपने स्टाफ के साथ तथा मलेरिया इंस्पेक्टर प्रकाश आठ्या अपने दल के साथ उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 230-1148

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार