रोजगार की पढ़ाई चलें आई.टी.आई. अभियान का शुभारंभ
पन्ना 23 अप्रैल 18/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पन्ना में 23 अप्रैल को रोजगार की पढ़ाई चलें आई.टी.आई. अभियान का शुभारंभ मुख्य आतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 बच्चे एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पन्ना के प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 10वीं एवं 12वीं के बाद आई.टी.आई. द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य आई.टी.आई. पन्ना बी.डी. तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को आई.टी.आई. की संक्षिप्त जानकारी, प्रवेश की योग्यता, छात्रवृत्ति तथा व्यवसाय में प्रशिक्षित होने पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गयी। नोडल अधिकारी (जिला रोजगार अधिकारी) कु. ऋचा जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीक के प्रति जागरूक रहने, हुनरमंद बनने तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत आई.टी.आई. से संबंधित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजन, कौशल्या योजना एवं राष्ट्रीय योजना के तहत्व पर भी जानकारी दी गयी। साथ ही छात्र-छात्राओं को आई.टी.आई. में संचालित व्यवसायों का भ्रमण एवं उपकरणों से संबंधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी कैलाश सोनी प्राचार्य शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज पन्ना, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो, पार्षद श्री मिश्रा, श्री कैलाश मोदी, प्रीतम विश्वकर्मा उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी एस.एन. मिश्र ने किया। प्राचार्य आई.टी.आई. पन्ना द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
समाचार क्रमांक 215-1133

Comments
Post a Comment