भावांतर पंजीयन की अंतिम तिथि आज
पन्ना 23 मार्च 18/पन्ना जिले में रबी भावांतर भुगतान योजना 2017-18 के अन्तर्गत 12 फरवरी से चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के निःशुल्क पंजीयन किए जा रहे हैं। यह पंजीयन सभी उपार्जन केन्द्रों एवं कृषि उपज मण्डी समितियों में निःशुल्क किए जा रहे हैं। इन फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित है। भावांतर भुगतान योजना किसान भाईयों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाती है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने पंजीयन से छूट गए जिले के कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि किसान भाई समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों एवं कृषि उपज मंडी समितियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर शीघ्र पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं।
समाचार क्रमांक 232-818
समाचार क्रमांक 232-818

Comments
Post a Comment