श्री बघेल कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त

पन्ना 21 फरवरी 18/जिला मजिस्ट्रेट श्री मनोज खत्री ने मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी/हाई स्कूल परीक्षा-2018 की गोपनीय सामग्री प्रेषण एवं वितरण कराने के लिए श्री जे.एस. बघेल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कलेक्टर ने बताया है कि गोपनीय सामग्री 22 एवं 23 फरवरी 2018 के मध्य जिला समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट आर.पी. उमावि. इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना से जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के प्रेषण एवं वितरण कराने के लिए श्री बघेल को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने श्री बघेल को निर्देश दिए है कि वह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में गोपनीय सामग्री का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
समाचार क्रमांक 200-480

Comments

Popular posts from this blog

अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

ग्राम मोहनपुरवा में सिलाई/कढ़ाई केन्द्र का शुभारंभ