प्री-टेस्ट में विद्यार्थियों के कम ग्रेड आने पर प्राचार्यो को नोटिस

पन्ना 12 जनवरी 18/जिले में बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा गठित जिला निरीक्षण दल संबंधित संस्थाओं में जाकर लगातार निरीक्षण कर रहा है। गत दिवस शासकीय उमावि खोरा एवं शासकीस उमावि धरमपुर के निरीक्षण के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उपस्थित छात्र-छात्राओं का प्री-टेस्ट लिया गया। मूल्यांकन में सभी छात्र-छात्राएं डी एवं ई गे्रड में पाए गए। जबकि वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां नजदीक हैं। इसी तरह विद्यालय संचालन में भी कई अनियमितताएं सामने आयी। जिसके कारण कलेक्टर ने श्री आर.के. अनुरागी प्राचार्य शा.उमावि. खोरा एवं श्री प्रकाश नारायण तिवारी वरिष्ठ अध्यापक/ प्रभारी प्राचार्य शा.उमावि. धमरपुर को उनके इस कृत्य के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचरण मानते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
समाचार क्रमांक 112-112

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार