समाधान एक दिवस आम नागरिकों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

पन्ना 18 सितंबर 18/शासन द्वारा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रारंभ की गयी समाधान एक दिवस व्यवस्था से आम नागरिकों को बडी सुविधा हुई है। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। साथ ही शासकीय तंत्र की कार्यप्रणाली के प्रति भी विश्वनीयता बढी है। जिले मंे 9 लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से समाधान एक दिवस तत्काल सेवा प्रदान की जा रही है। अब तक कुल पंजीकृत 81 हजार 750 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है।

    समाधान एक दिवस सुविधा द्वारा एक घण्टे के अन्दर आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवेदक श्री अजय बडौलिया की खुशी देखते ही बनी। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र देवेन्द्रनगर में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और तुरंत एक घण्टे के अन्दर उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। अजय बडौलिया बताते हैं कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने में कई परेशानियां आती थी। कम से कम 3-4 दिन का समय लगना आम बात थी। लेकिन अब समाधान एक दिवस व्यवस्था से तमाम नागरिकों को आराम है। दस्तावेज बिना किसी बिलम्ब और असुविधा के बन जाने से समय पर शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा है।

    समाधान एक दिवस सेवा द्वारा एक दिन में निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर आवेदक श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम नारंगीबाग हर्ष व्यक्त करते हुए कहते हैं कि पहले निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पडते थे। समय सीमा भी ज्यादा थी अब समाधान एक दिवस के अन्तर्गत आवेदन देते ही त्वरित सेवा प्राप्त होना एक सुखद अनुभव है।

    इसी तरह आवेदक वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम सुनहरा द्वारा लोक सेवा केन्द्र पन्ना में खसरा खतौनी की प्रतिलिपि के लिए आवेदन किया गया था। उसे एक दिन में त्वरित सेवा प्रदाय की गयी। जिसके लिए उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना की है। आवेदक रामकरण कुशवाहा निवासी बडागांव द्वारा लोक सेवा केन्द्र देवेन्द्रनगर में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था। इनका कहना है कि व्यापम परीक्षा में आवेदन करने के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जो एक दिन में ही प्राप्त हो गया है। त्वरित सेवा पाकर रामकरण ने प्रसन्नता व्यक्त की।
समाचार क्रमांक 239-2927

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित