जेम वर्कशाप कार्यशाला 25 को

पन्ना 18 सितंबर 18/महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पन्ना ने सभी निर्माताओं/विक्रेताओ को सूचित किया है कि 25 सितंबर 2018 को अपरांह 2 वेटनरी काॅलेज के सभाकक्ष जबलपुर में जेम वर्कशाप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में अधिक से अधिक निर्माता/ विक्रेता इकाईयां उपस्थित हों। उन्होंने कहा है कि जिम पोर्टल पर जिन निर्माताओं/विक्रेताओं को पंजीयन कराना है वे आधार नम्बर (कार्ड सहित), मोबाईल नम्बर जो आधार रजिस्टर्ड हो, ई-मेल आईडी, पेन नम्बर/दो वर्ष का आईटी आर एवं जी.एस.टी.एन नम्बर पंजीयन हेतु दस्तावेज अवश्य लावें।
समाचार क्रमांक 233-2921

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित