मंत्री सुश्री महदेले ने किया कुडिया नाले पर हो रहे कार्य का मुआयना

पन्ना 12 जून 18/रियासत कालीन लोकपाल सागर तालाब का जलआवक क्षेत्र बढाने के लिए कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में जल संसाधन विभाग एवं नगरपालिका पन्ना द्वारा कुडिया नाला का पानी तालाब में लाने का कार्य प्रगति पर है। जिसका मुआयना करने सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कुडिया नाला पहुंची। हो रहे कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही लोकपाल सागर तालाब में जलभराव बढेगा और जिलेवासियों को दूरगामी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रगतिरत कार्य को मानसून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री बी.एल. दादौरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना श्री अरूण पटैरिया, पार्षद एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

    उल्लेखनीय है कि लोकपाल सागर तालाब के किनारे लगे हुए जंगल से कुडिया नाला का पानी तालाब में लाया जाएगा। जिसके लिए 465 मीटर लम्बी एवं 10.30 मीटर चैडी नाली का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नाली से निकलने वाली मिट्टी से नाला डायवर्जन के लिए मिट्टी का बंड बनाकर पानी के बहाव को लोकपाल सागर की ओर मोडने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 11.14 लाख आंकी गयी है। सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा इस कार्य के लिए विधायक निधि से 18 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक निधि की शेष राशि का उपयोग लोकपाल सागर की सिल्ट निकासी एवं एप्रोज चेनल खुदाई के हो रहे कार्य में उपयोग किया जाएगा। 
समाचार क्रमांक 169-1727

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित