आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष निर्धारित

पन्ना 30 जून 18/कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल पन्ना ने बताया है कि आपदा प्रबंध के लिए नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्राकृतिक आपदा से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने पर तत्परतापूर्वक आपदा प्रबंधन दल सक्रिय होकर कार्यवाही करेंगे।

    उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए नियंत्रण अधिकारी श्री रत्ने कुमार वर्मा (मो.नं. 8962699159) एवं (दूरभाष नम्बर 07732-252011) सहायक अभियंता पन्ना शहर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील मुख्यालय पन्ना, अजयगढ़, गुनौर के लिए नियंत्रण अधिकारी श्री सौरभ तिवारी (मो.नं. 9425613783) एवं (दूरभाष नम्बर 07732-252011) सहायक अभियंता (सं./सं.) उपसंभाग पन्ना को नियुक्त किया गया है। तहसील मुख्यालय अमानगंज, शाहनगर के लिए नियंत्रण अधिकारी श्री आर.के. शर्मा (मो.नं. 9425613847) एवं (दूरभाष नम्बर 07733-268222) सहायक अभियंता (सं./सं.) उप संभाग पवई को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पन्ना में दूरभाष क्रमांक 07732-252755 एवं मो.नं. 9425613839 में सम्पर्क कर सूचित किया जा सकता है।
समाचार क्रमांक 371-1928

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा