शिक्षकों के प्रतिवाद समाधान कारक न पाए जाने पर की गयी अनुशासनात्मक कार्यवाही कलेक्टर के निर्देशन पर शिक्षकों विरूद्ध हुई अनुशासनात्मक कार्यवाही

पन्ना 28 जून 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द पन्ना द्वारा माह अप्रैल 2018 में किए गए निरीक्षण के दौरान बंद पायी गयी शालाओं/अनुपस्थित या शाला देर से पहुंचने वाले शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। सूचना पत्र का जबाव संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिन शिक्षकों के प्रतिवाद समाधान कारक नही पाए गए उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गयी।

    जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना ने बताया कि कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात् शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है। जिसमें से 4 शिक्षकों के निलंबन, 6 शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने, एक शिक्षक की सेवा समाप्ति, 27 शिक्षकों की वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गयी तथा 29 शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं।
समाचार क्रमांक 344-1901

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार