मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुप्ता आएंगे पन्ना

पन्ना 04 जून 18/मध्यप्रदेश व्यापार संर्बधन बोर्ड के अध्यक्ष श्री मदनमोहन गुप्ता 06 एवं 07 जून 2018 को पन्ना आएंगे। श्री मदनमोहन गुप्ता द्वारा 07 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से जिला पंचायत मे आयोजित बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पन्ना के महाप्रबंधक श्री ए.आर. रजक ने बताया कि बैठक में जिले के सभी व्यापारिक एवं आद्यौगिक संगठनोें के प्रतिनिधि तथा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेगें। समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश में व्यापारियों, व्यवसाायियों के व्यावसाय हेतु सुविधाओं, विस्तार व्यापार व्यावसाय में आने वाली कठिनाइयों की जानकारियों को प्राप्त करना एवं उनके निराकरण का शासकीय स्तर पर प्रयास करना, मध्यप्रदेश में व्यापार नितियों के निर्माण के संबंध मे चर्चा एवं सुभाव आमंत्रित करना। बैठक के पश्चात प्रशासकीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर जिले में व्यापार हेतु बुनियादी सुविधाओं के बारे मेें जानकारी प्राप्त करने एवं सुझाव सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाकर निर्णय लिया जायेगा।
समाचार क्रमांक 48-1606

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार