कृषि दिवस की तैयारी के लिए विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

पन्ना 28 अप्रैल 18/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय पन्ना में उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी द्वारा ’’ग्राम स्वराज अभियान’’ के तहत किसान कल्याण कार्यशाला के आयोजन संबंधी कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग की तैयारी संबंधी कार्यवाही की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री मोदी द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली। 2 मई को आयोजित कार्यक्रम में विभागों की योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। समस्त विभागों के उपस्थित कर्मचारियों को बैठक में ’’किसान कल्याण कार्यशाला’’ में विभागीय योजनाओं के बारे में बताने को कहा तथा उप संचालक कृषि पन्ना ने विकासखण्ड स्तरीय विभागीय समस्याओं का निराकरण किया। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कमल किशोर चैबे पशुपालन विभाग से डाॅ भावना मत्स्य विभाग से श्री ए0के0 शर्मा एवं उद्यानीकि विभाग से धर्मेन्द सिंह, नरेन्द्र तिवारी बीटीएम, श्रीराम रिछारिया एवं संबंधित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 
समाचार क्रमांक 273-1191

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार