यातायात सडक सुरक्षा सप्ताह लिस्सू आनन्द विद्यालय पन्ना में छात्र-छात्रओं को यातायात संबंधी दी गयी जानकारी

पन्ना 25 अप्रैल 18/पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार यातायात सडक सुरक्षा सप्ताह (23 से 30 अप्रैल तक) चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में श्री रियाज इकबाल पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं श्री बी.के.एस. परिहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना के निर्देशन में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार जन-जागरूकता अभियान के तहत सूबेदार ज्योेति दुबे थाना प्रभारी यातायात जिला पन्ना द्वारा हमराह स्टाफ के साथ 25 अप्रैल को लिस्सू आनंद विद्यालय पन्ना में छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक एवं प्रोजेक्टर के जरिये विडियो दिखाकर तथा प्रजेन्टेशन के जरिये यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गयी। कस्बा पन्ना में भ्रमण कर आम जनता को सडक सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
समाचार क्रमांक 241-1159

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा