हीरा नीलामी से शासन को 2 लाख 30 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त

पन्ना 27 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री की देखरेख में कलेक्ट्रेट परिसर में 25 अप्रैल से हीरों की नीलामी प्रारंभ की गयी। इस नीलामी में जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 253 नग हीरें रखे गए थे। इन हीरों का वजन 203.69 कैरेट था। इन हीरों की अनुमानित कीमत 19 लाख 51 हजार 314 रूपये आंकी गयी थी। नीलामी के दौरान कुल 54 नग हीरें वजन 58.75 कैरेट का विक्रय हुआ। जिनकी कीमत 20 लाख 7 हजार 66 रूपये हुई। इस राशि से शासन को 2 लाख 30 हजार 813 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 
समाचार क्रमांक 264-1182

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा