तिरूपति जी जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 3 अनुरक्षक नियुक्त

पन्ना 30 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 31 मार्च 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन तिरूपति जी के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 3 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि रामकृपाल सेन सहायक ग्रेड-3 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पन्ना (9770912489), इन्द्र सिंह यादव शिक्षा विभाग पन्ना (9179257297) तथा श्रीमती शकुन्तला गौण कलेक्ट्रेट पन्ना (7566702474) को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
समाचार क्रमांक 320-906 

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा