सूर्य नमस्कार का आयोजन आज प्रातः 9 बजे से

पन्ना 11 जनवरी 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विष्णु त्रिपाठी ने बताया है कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस/युवा दिवस के उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों में (प्राथमिक से हायर सकेण्ड्री तक) सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक किया गया है। प्रत्येक शिक्षण संस्था/छात्रावास स्थान पर सूर्य नमस्कार होगा जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कक्षा 1 से 5 तके के बच्चे केवल दर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा है कि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक कार्यक्रम का विधिवत संचालन कराएंगे।
समाचार क्रमांक 96-96

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित