जनशिक्षक श्री सिंह को मिला नोटिस

पन्ना 14 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 7 सितंबर 2018 को जनशिक्षा केन्द्र टिकरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री दिलीप सिंह जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र टिकरिया संकुल टिकरिया जिला पन्ना बगैर किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। श्री सिंह का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने जनशिक्षक श्री सिंह को अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाए के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

    उन्होंने जनशिक्षक श्री दिलीप सिंह को निर्देश दिए हैं कि तीन दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रमाण सहित इस कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपको अपने बचाव में कुछ नही कहना है, एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी माने जाएंगे।
समाचार क्रमांक 192-2880

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार