सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी

पन्ना 26 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 19 सितंबर 2018 को अपरांह 3.45 बजे शा.प्रा. शाला रामनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शा.प्रा.शा. रामनगर संकुल झरकुआ जिला पन्ना श्री महेन्द्र मिश्रा सहायक अध्यापक एवं श्री योगेश पाण्डेय बगैर किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। श्री मिश्रा एवं श्री पाण्डेय का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने श्री त्रिपाठी एवं श्री पाण्डेय को अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाए के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 

उन्होंने सहायक अध्यापक श्री महेन्द्र मिश्रा एवं श्री योगेश पाण्डेय को निर्देश दिए हैं कि तीन दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का बिन्दुवार उत्तर प्रमाण सहित इस कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपको अपने बचाव में कुछ नही कहना है, एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी माने जाएंगे। 
समाचार क्रमांक 337-3025

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा