पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संगठन द्वारा प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित आॅनलाईन पंजीयन 30 सितंबर तक

पन्ना 26 सितंबर 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विष्णु त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा 7 से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। 

आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का विषय बेहतर पर्यावरण के लिए तेल बचत निर्धारित है। इन प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता कक्षा 7 से 10वीं तक के लिए चित्रकला प्रतियोगिता 2 समूह में आयोजित होगी। प्रथम समूह में कक्षा कक्षा 5 से 7 तक तथा द्वितीय समूह में कक्षा 8 से 10वीं तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए आॅनलाईन पंजीयन किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी ूूूण्चबतंबवउचमजपजपवदण्वतह पर 30 सितंबर 2018 तक पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा वैयक्तिक प्रश्नोत्तरी के लिए 13 से 17 वर्ष आयु समूह के बच्चों के लिए आॅनलाईन प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। इस आशय की विस्तृत जानकारी ूूूण्चबतंबवउचमजपजपवदण्वतह पर प्राप्त की जा सकती है। अनुसंधान संगठन द्वारा इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों के भाग लेने की अपील की गयी है। 
समाचार क्रमांक 342-3030

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार