कमिश्नर सागर संभाग सागर का माह सितंबर 2018 का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम कमिश्नर सागर श्री दुबे 14 एवं 27 सितंबर को आऐंगे पन्ना
पन्ना 11 सितंबर 18/कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर सागर संभाग सागर श्री मनोहर दुबे का माह सितंबर 2018 का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम अनुसार कमिश्नर श्री दुबे 14 सितंबर 2018 को प्रातः 9 बजे सागर से पन्ना हेतु प्रस्थान करेंगे। पन्ना में दोपहर 12.30 बजे से पन्ना टाईगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण हेतु रोल प्रेक्षक की द्वितीय चरण की जांच एवं शाम 6 बजे पन्ना से छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विस्तृत प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर श्री दुबे 27 सितंबर 2018 को प्रातः 9.30 बजे सागर से पन्ना के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर एक बजे से पन्ना जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। अपरांह 2.30 बजे पन्ना से देवेन्द्रनगर हेतु प्रस्थान करेंगे। अपरांह 3 बजे से देवेन्द्रनगर में जीवन के प्रथम 1000 स्वर्णिम दिवस के संदर्भ में स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। जिसमंे अपरांह 3 बजे से 4 बजे तक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के उपस्थित अमले से संवाद एवं शाम 4 बजे से 5 बजे तक संबंधित जनपद पंचायत के सरपंचों के साथ पोषण आहार एवं टीकाकरण पर चर्चा तथा शाम 5 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सरपंचों के साथ विकास कार्यो एवं अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे। कमिश्नर श्री दुबे शाम 6 बजे वापिस मुख्यालय सागर हेतु प्रस्थान करेंगे।
समाचार क्रमांक 150-2839

Comments
Post a Comment