मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

पन्ना 16 अगस्त 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने 2 जरूरतमंदों को उपचार के लिए एक लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि धाम मोहल्ला पन्ना निवासी श्री बृजेश शर्मा को 75 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। यह राशि श्री शर्मा के उपचार के लिए होस्पिटल प्रायवेट लिमिटेड नियर सुकन माॅल सोला आॅफ साइंस रोड अहमदाबाद (गुजरात) को जारी गयी है। इसी प्रकार अजयगढ़ निवासी श्री राजेन्द्र सिंह को उपचार के लिए 75 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री सिंह के उपचार के लिए सीम्स होस्पिटल 88/2 बजाज नगर नागपुर (महाराष्ट्र) को जारी की गयी है।
समाचार क्रमांक 227-2478

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार