मृतक के वैध वारिसों को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 16 अगस्त 18/नायब तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 20 जून 2018 को दुलारे पिता रत्ती यादव निवासी सिलधरा की ग्राम जरूवाखेडा स्थित भूमि में बने पक्का कुआ में गिरने से पानी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पन्ना जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागहीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने नायब तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतक दुलारे के निकटतम वैध वारिस पुत्रगण रामकिशोर, बालकिशोर, नंदकिशोर, शंकरदास, केशरी पिता दुलारे यादव निवासी तहसील व जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहाया राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार पन्ना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 233-2484

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार