लापरवाहों को मिला कारण बताओ सूचना पत्र सात दिवस में सूचना पत्र का जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश

पन्ना 07 जुलाई 18/प्राचार्य शास. उमावि. हरदी जिला पन्ना द्वारा 3 जुलाई 2018 को शा.प्रा. शाला गुछारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शा.प्रा.शा. गुछारा में ताला बंद पाया गया। श्रीमती गोमती देवी कोरी सहायक शिक्षक एवं श्रीमती अनुपम त्रिपाठी अध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शा.प्रा. शाला गुछारा संकुल शा.उमावि. हरदी अनुपस्थित पायी गयी। इसी प्रकार शा.प्रा.शा. भैरहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाला बंद पायी गयी। श्री मुलक राज सोनी सहायक अध्यापक शा.प्रा.शा. भैरहा संकुल शा.उमावि. हरदी अनुपस्थित पाए गए। इनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती गयी है। इनका यह कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है। इन सभी को एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोके जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इन सभी को कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव 7 दिवस के भीतर सप्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। नियत समयावधि में जवाब प्राप्त न होने की स्थिति यह मानते हुए कि आपको अपने बचाव में कुछ नही कहना है एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी होंगे।
समाचार क्रमांक 80-2014

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे