व्हीव्हीपीएटी मशीन प्राप्त करने एवं ईव्हीएम ट्रेकिंग सिस्टम में फीडिंग हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे

पन्ना 07 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा जिले को बीईएल कम्पनी बैगलुरू से नवीन एम-3 माडल के व्हीव्हीपीएटी मशीनें 10 जुलाई 2018 बैगलुरू स्थित कम्पनी के स्टोर रूम से प्रदाय की जाएगी। आयोग के निर्देशों के परिपेक्ष्य में व्हीव्हीपीएटी मशीने प्राप्त करने एवं ईव्हीएम ट्रेकिंग सिस्टम में फीडिंग हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

    उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह महाप्रबंधक म0प्र0 जल निगम जिला कार्यालय पन्ना एवं रोहित मालवीय सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना को बैगलुरू से व्हीव्हीपीएटी प्राप्त कर जिला स्तरीय वेयर हाउस में सुरक्षित जमा कराने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार विमल श्रीवास्तव सहायक यंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना, मुनेन्द्र कुमार गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन संभाग पन्ना तथा आर.आर. खान उपयंत्री को ईव्हीएम ट्रेकिंग सिस्टम में फीडिंग एवं आयोग को रिर्पोट भेजने का दायित्व सौंपा गया है।
समाचार क्रमांक 75-2009

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा