मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता


पन्ना 07 मई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार 13 अप्रैल 2018 को भूरी पिता हक्के आदिवासी उम्र 08 वर्ष निवासी चितावर जो रिश्तेदारी में ग्राम बनौली गयी थी, की बनौली स्थित तलैया में पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने कलेक्टर न्यायालय में मृतिका भूरी के निकटतम वैध वारिस पिता हक्के को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतिका भूरी के निकटतम वैध वारिस उसके पिता हक्के निवासी ग्राम चितावर (जसवंतपुरा) तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार सिमरिया को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 58-1256

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार