अवैध काॅलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ काॅलोनी के नियमितीकरण के संबंध में दावे-आपत्ति 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें

पन्ना 05 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि मध्यप्रदेश द्वारा नगरपालिका अधिनियम के अन्तर्गत बनाए गए मध्यप्रदेश (काॅलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन निर्बन्धन तथा शर्ते) नियम 1998 तथा समय-समय पर जारी आदेशों के प्रावधानों के अन्तर्गत 17 अवैध काॅलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।

    उन्होंने बताया कि (परसुराम कालोनी) कर्नल इन्द्र बहादुर सिंह पिता पदम बहादुर सिंह लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14, आनन्दी लाल पिता कल्लू गडरिया राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11, रूपकिशोर पिता रतन लाल कुशवाहा लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14, डीलन पिता रतन लाल कुशवाहा लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14, सोनी लाल पिता खुट्टी पूरविया राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11 के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। इसी प्रकार शंकर पिता शोभा लाल लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14, (पदमावती काॅलोनी) श्रीमती मालती अग्रवाल पुत्री नर्मदा प्रसाद टिकुरिया भगत सिंह वार्ड क्र. 4, श्रीमती रूकमणी देवी पत्नी रामकिशोर अग्रवाल एवं गायत्री द्विवेदी पति उमाशंकर राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11, राजाभैया, महादेव, चुन्नीलाल पिता रामप्रसाद बेनीसागर गाॅधी वार्ड क्र. 12, (श्रीराम काॅलोनी) महेश कुमार त्रिपाठी पिता श्री राम त्रिपाठी बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12, रज्जू कुशवाहा पिता अंती कुशवाहा बगैरह बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12, नवीन चन्द्र दीवान पिता शमसेर चन्द्र दीवान बेनीसागर गांडी वार्ड क्र. 12, कुंजबिहारी पिता पंचम दास आगरा राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11, रामदत्त मिश्रा पिता अनन्दी मिश्रा टिकुरिया विन्ध्याचल वार्ड क्र. 01 राजेन्द्र पिता महावीर मिश्रा टिकुरिया विन्ध्याचल वार्ड क्र. 01, राजेन्द्र पिता महावीर मिश्रा टिकुरिया चिन्ध्याचल वार्ड क्र. 01 तथा शेख मकबूल पिता मन्जे बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12 के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।

    उन्होंने संबंधित काॅलोनी के समस्त भवन स्वामी/भूखण्ड धारकों को सूचित किया है कि काॅलोनी के नियमितीकरण के संबंध में अपने दावे-आपत्ति तथा विकास शुल्क सक्षम अधिकारी/ कार्यालय नगरपालिका पन्ना में 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें। काॅलोनी की विस्तृत जानकारी के लिए समक्ष प्राधिकारी/निकाय के कार्यालय में कार्यालयीन समय में काॅलोनी सेल में सम्पर्क किया जा सकता है निर्धारित समय में दावे-आपत्ति प्राप्त न होने की स्थिति में माना जाएगा कि नियमितीकरण के संबंध में किसी को कोई भी आपत्ति नही है।
समाचार क्रमांक 50-1248

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति