सशक्तवाहिनी योजना/निःशुल्क आवेदन 10 मई तक पुलिस भर्ती में चयन हेतु युवतियों/बालिकाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण

पन्ना 05 मई 18/जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि राज्य में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हेतु पुलिस के प्रति महिलाओं में विश्वास जगाने हेतु पुलिस विभाग में महिलाओं की नियुक्ति पर्याप्त संख्या में करने के लिए सशक्त वाहिनी योजना प्रारंभ है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

    उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु योग्य बालिकाओं का चयन किया जाना है। जिनकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं लम्बाई 158 से.मी. हो, ऐसी इच्छुक बालिकाएं जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय मुख्य डाकघर के पास पन्ना में निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर 10 मई 2018 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 07732-250579 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 51-1249

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित