समर्थन मूल्य में अब तक 228.50 क्विंटल सरसों की खरीद

पन्ना 22 अप्रैल 18/जिले में 14 सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद जारी है। निर्धारित स्थलों में सरसों की खरीद पंजीकृत किसानों से की जा रही है। अब तक जिले में कुल 31 किसानों से 228.50 क्विंटल सरसों की खरीद की गयी है। अब तक की गयी सरसों खरीद के लिए किसानों को 9 लाख 14 हजार रूपये का भुगतान उनके बैंक खाते में शीघ्र किया जाएगा। 

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक साख सह समिति मझगाय में 5 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति सिलधरा में 98.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति अहिरगुवा में 9 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति श्यामरडाडा में 9 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. भिलसाय में 16.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति हथकुरी में 9 क्विंटल एवं प्रा.कृ.सा.स. बडखेरा में 9 क्विंटल मसूर की खरीद की गयी है। इसी तरह प्रा.कृ.सा.स. करिया में 23.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. रैकरा में 5 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति  हरद्वाही में 3.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अमानगंज में 4 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति पुरैना में 3 क्विंटल एवं प्रा.कृ.सा.स. खम्हरिया में 33.50 क्विंटल सरसों की खरीद की गयी है।
समाचार क्रमांक 208-1126

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा