मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 02 फरवरी 18/तहसीलदार रैपुरा के प्रतिवेदन अनुसार इन्द्रानी पति स्व. श्री लबैया उर्फ लमैया कोरी उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरियाकला मजरा खेरो तहसील रैपुरा की मृत्यु 3 नवंबर 2017 को सर्पदंश से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक इन्द्रानी के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र प्रेमलाल कोरी निवासी पिपरियाकला मजरा खेरो तहसील रैपुरा जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार रैपुरा को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 21-301

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

टी.बी. मुक्त अभियान के तहत सीबीनाॅट मशीन की स्थापना

भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण