मृतक के वैध वारिस को 15 हजार की आर्थिक सहायता


पन्ना 09 जनवरी 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर एवं तहसीलदार अमानगंज द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि 28 नवंबर 2017 को ग्राम महेबा में अमानगंज से गुनौर रोड पर महावीर स्वामी स्थान के स्थल जांच करने आए होमगार्ड रामचरण पिता राम सिंह राजपूत निवासी पलकाकलां की तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मृत्यु हो गयी थी। सडक दुर्घटना वाहन तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मृत्यु होने पर मृतक रामचरण के वैध वारिस पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह पिता रामचरण राजपूत को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर एवं तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने मृतक रामचरण पिता राम सिंह राजपूत निवासी पलकाकलां के निकटतम वैध वारिस पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सडक दुर्घटना मद से स्वीकृत की जाकर राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति प्रदान की है।
समाचार क्रमांक 82-82

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित