विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्धघुमक्कड जनजाति के तीन छात्रावासों की स्थापना

पन्ना 05 जुलाई 18/सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पन्ना ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणा के पालन में पन्ना जिले अन्तर्गत विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्ध घुमक्कड जनजाति के तीन छात्रावास खोले जाना है। 

उन्होंने बताया कि विकासखण्ड पन्ना में नवीन प्री. मै. बालक छात्रावास पन्ना 50 सीटर एवं नवीन प्री. मै. कन्या छात्रावास पन्ना 50 सीटर तथा शाहनगर में नवीन प्री. मै. कन्या छात्रावास 50 सीटर विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्ध घुमक्कड जनजाति के लिए खोले जाना है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पन्ना से सम्पर्क करें। 
समाचार क्रमांक 54-1988

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक