आपदा प्रबंधन की तैयारी संबंधी बैठक 25 जून को

पन्ना 21 जून 18/अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि आगामी माह से वर्षा होने की संभावना को देखते हुए अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में 25 जून को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है।

    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में अतिवर्षा/बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों तथा पूर्व में प्रेषित चैकलिस्ट की कार्यवाही की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।
समाचार क्रमांक 251-1808

Comments

Popular posts from this blog

अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

ग्राम मोहनपुरवा में सिलाई/कढ़ाई केन्द्र का शुभारंभ