तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का हुआ शुभारंभ कृषकों की आय दुगनी करने हेतु दी गयी तकनीकी सलाह किसानों की ऊर्जा से चलता है देश, इसे बनाए रखें-मुख्य अतिथि श्री यादव
पन्ना 14 मार्च 18/शासकीय पालीटेक्निक ग्राउण्ड पन्ना में आज यहां तीन दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ किया गया। जिले के कृषकों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने, कृषि आय दुगनी करने हेतु तकनीकी सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने तथा किसान भाईयों की विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने के उद्देश्य से इस कृषि विकास मेला/प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन आत्मा गवर्निंग बोर्ड द्वारा किया गया है। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा माॅ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मण्डी समिति अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, सभापति कृषि स्थाई समिति पन्ना श्री प्रहलाद सिंह लोधी, वन मण्डलाधिकारी उत्तर श्री एन.एस. यादव, उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी, कृषि वैज्ञानिक डाॅ बी.एस. किरार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति पवई श्री रामनरेश दुबे, श्री बृजेन्द्र गर्ग, पार्षदगण, पत्रकारबन्धु तथा बडी संख्या में कृषक बहनें एवं कृषक भाई उपस्थित रहे। मेले में कृषि आदानों, कृषि तकनीक, उद्यानिकी, मछली पालन, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्व-सहायता समूहों के साथ-साथ प्रायवेट विक्रेताओं द्वारा भी स्टाॅल लगाए गए हैं। जिनका सभी अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में जिले की बुन्देलखण्डी गायिका श्रीमती शांति पटेल एवं उनकी मण्डली द्वारा गीतों के माध्यम से किसान भाईयों को खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि किसानों की ऊर्जा से ही देश चलता है। इस ऊर्जा को बनाए रखें। कई बार मौसम में असमय बदलाव के कारण फसल क्षति होने से यह ऊर्जा कम होने लगती है। लेकिन किसान भाईयों को निराश होने की आवश्यकता नही है। शासन द्वारा कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गयी भावांतर भुगतान योजना इन्हीं में से एक है। किसान भाई शीघ्र पंजीयन कराकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। जमीनी स्तर पर यदि किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही प्रकाश में आए तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय मेले के माध्यम से कृषि अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियां दी जाएगी। इन्हें ध्यान से सुने, समझें और अमल में लाएं। साथ ही अपने घर-परिवार में भी इसकी चर्चा अवश्य करें। सामान्य खेती के अलावा उद्यानिकी फसलों का उत्पादन करें। मधुमक्खी पालन, मछली पालन आदि को अपनाकर भी कृषि आय को बढाया जा सकता है। इनके तरीके सीखें। उद्यानिकी फसलों से विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर एक अच्छे व्यवसाय को बढावा दिया जा सकता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को पन्ना शहर में प्रत्येक रविवार लगने वाले बाजार में स्टाॅल लगाकर कृषि योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि पहले इस तरह के मेलों का आयोजन नही किया जाता था। अब शासन, प्रशासन किसान भाईयों से सीधे जुडकर उनके हित के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसका लाभ उठाएं। अपनी कृषि आय दुगनी करने के साथ -साथ ओरों को भी प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में मण्डी अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्री प्रहलाद लोधी एवं श्री बृजेन्द्र गर्ग द्वारा भी किसान भाईयों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस. किरार द्वारा किसान भाईयों को गर्मी के मौसम में कृषि से संबंधित तकनीकी सलाह दी गयी। उप संचालक कृषि श्री मोदी द्वारा मेले के आयोजन एवं रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मंच का संचालन उपयंत्री श्री एस.के. समेले द्वारा किया गया।
समाचार क्रमांक 114-700

Comments
Post a Comment