कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

पन्ना 15 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय महेन्द्र भवन में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सभी अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गए उत्तरदायित्व को भलीभांति निभाने का प्रण लेते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएं। देश को सुन्दर और विकसित बनाने में जागरूक नागरिक तथा जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाए दें। इस दौरान एसडीएम पन्ना श्री बी.बी. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र रावत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 220-2471

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित