उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा 20 जून को

पन्ना 18 जून 18/जिला संयोजक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास पन्ना ने बताया है कि वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रश्न पत्र पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची के आधार पर जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा जिला उत्कृष्ट कन्या छात्रावास आगरा मोहल्ला पन्ना में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
समाचार क्रमांक 217-1775

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार