आस्था भाव से सरावोर हो उमडा जनसैलाब निर्धारित स्थलों के अलावा ग्रामवासियों ने किया पादुका पूजन शंकराचार्य जी के अद्वैत्य दर्शन और एकात्मभाव का पुर्नजागरण ही यात्रा का उद्देश्य- महा मंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद
पन्ना 28 दिसम्बर 2017/पन्ना जिले में एकात्म यात्रा के दूसरे दिन यात्रा प्रातः देवेन्द्रनगर से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होती हुई जनपद पंचायत पवई पहुंची। आदि शंकराचार्य जी की पावन पादुकाओं के पूजन तथा स्वामी अखिलेश्वरानंद जी के दर्शन के लिये आस्था भाव से सरावोर हो जनसैलाब उमड़ पडा। जिलेवासियों में इतना उत्साह और आस्था देखने को मिली कि पूर्व निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त ग्रामवासियों एवं नगरवासियांे के लिये यात्रा रथ को रोका गया। ग्रामवासियों ने यात्रा मार्ग के दोनांे ओर यात्रा के स्वागत के लिये स्लोगन तथा संदेश लिख रखे थे। उन्होंने उपलब्धता के अनुरूप मौसमी फलों से यात्रियों का सत्कार किया। यात्रियों के यात्रा के दूसरे दिन जनपद पंचायत पवई प्रागंण में जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन लोगों के उत्साह को देखते हुये स्वामी अखिलेश्वरानंद जी ने नगर परिषद ककरहटी तथा जनपद पंचायत गुनौर में भी लोगों से जनसंवाद कर सामाजिक समरसता एवं एकात्म भाव का संकल्प दिलाया।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यात्रा के नेतृत्वकर्ता महामंडलेश्वर एवं अध्यक्ष गौसंवर्धन बोर्ड मध्यप्रदेश शासन ने वंदे भारत मातरम् श्लोक गायन के साथ अपनी बात प्रारंभ की। संगठन का प्रतीक बंधी हुई मुटठी का महत्व बताते हुये जयघोष के नारे लगवाकर सामाजिक संगठन एवं समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शुभारंभ नर्मदा सेवा यात्रा में प्रदेश के लगभग 16 जिले सीधे शामिल हो पाये थे। इसी कडी में एकात्म यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को एक सूत्र में बांधने के लिये यह यात्रा 04 स्थानों से प्रारंभ की गई है। पन्ना जिले में एकात्म यात्रा पचमठा (रीवा) से शुरू होकर रीवा, सिंगरौली, सीधी एवं सतना से होते हुये पहंुची है। जो यहा से छतरपुर, टीकमगढ एवं अन्य जिलों से होती हुई ओमकालेश्वर पहुंचेगी। उन्होंने कहा की नर्मदा यात्रा के दौरान नर्मदाष्टक के गायन के समय बार-बार इसके रचयिता आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण होता था। इसी दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा संतो की सलाह पर पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले आचार्य शंकर के कृतित्व के लिये आभार प्रदर्शन करने हेतु उनकी 108 फिट ऊंची प्रतिमा का निर्माण ओमकालेश्वर में करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये अष्टधातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत यह यात्रा चलाई जा रही है। शंकराचार्य जी के अद्वैत्य दर्शन एवं एकात्म भाव का पुर्नजागरण करना ही यात्रा का उददेश्य हैै। उन्हांेने सभी उपस्थितों से समाज में फैले जातिवाद का त्याग कर समाजिक समरसता का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती एवं दण्डी स्वामी जी महाराज ने भी अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान यात्रा समन्वयक एवं अध्यक्ष स्टेट माईनिंग कारपेरेसन शिव चैबे, यात्रा प्रभारी प्रदीप पटेल अध्यक्ष पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी संतो एवं आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विश्व के एक मात्र संस्कृत गायन वादन करने वाले धु्रवा समूह द्वारा मधुर प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर गुनौर विधायक श्री महेन्द्र सिंह बागरी, पूर्व विधायक श्री राजेश वर्मा, श्री आशुतोष, सुल्तान सिंह, श्री पुष्पेन्द्र, श्री सतानंद गौतम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, यात्रा प्रभारी श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी/नोड्ल अधिकारी एकात्म यात्रा अशोक चतुर्वेदी, एसडीएम गुनौर सुरेश गुप्ता जिला समन्वयक जनअभियान परिषद पन्ना सुनील नामदेव, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर सुश्री शिखा भलाबी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवई सतीष सिंह नागवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, पत्रकारबंधु एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 191-2338

Comments
Post a Comment